उत्तर बस्तर कांकेर। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मंगलवार को सुबह जिला मुख्यालय के शासकीय विश्राम गृह पहुंचे। उनके आगमन पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी एवं कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय...