Balod District | राज्यों से

78 स्कूली बच्चों को, कुत्ते का झूठन सब्जी खाने के बाद, एंटी रेबीज टिका

मिडिल स्कूल पलारी की घटना

 

रायपुर : 78 स्कूली बच्चों को, कुत्ते द्वारा झूठन सब्जी खाने के बाद एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिए गए हैं।  यह संवेदनशील घटना लछनपुर मिडिल स्कूल,  पलारी ब्लॉक, बलौदाबाजार जिले की है।


 यहां मध्यान्ह भोजन में बच्चों को कुत्ते का जूठा खाना परोसा गया। कुछ स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के मुताबिक, मध्यान्ह भोजन के लिए बनी सब्जी खुले में रखा गया था जिसे किसी आवारा कुत्ते ने खा लिए, प्रत्यक्षदर्शी बच्चों ने इस पर आपत्ति जताते हुए शिक्षक को जानकारी दी, और तत्काल  बच्चों को सब्जी परोसने से मना किया गया। लेकिन शिक्षक के निर्देश के बाद भी सब्जी बच्चों को परोसी गई।


इस विषय के बारे में जब  बच्चों ने अपने पालकों से, शिकायत की तो पालकों ने स्कूल पहुंच कर शिकायत दर्ज की।


जैसे ही मामले की जानकारी जिला मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को हुई, तत्काल,  एसडीएम, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के सदस्य  स्कूल पहुंचे, और मामले की जानकारी ली। इसके बाद सभी 78 बच्चे सातवीं और आठवीं कक्षा के हैं, जिन्होंने सब्जी का सेवन किया था, उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी-रेबीज का टीका लगाया गया। 


शिकायत में यह भी सामने आया कि स्कूल में मध्यान्ह भोजन की जिम्मेदारी जिन स्व सहायता समूहों के पास है, उनकी कार्यप्रणाली पहले भी कई बार सवालों के घेरे में रही है।