dantewada | राज्यों से
दंतेवाड़ा। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती (थल सेना) 2026 में पंजीकृत अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है. कि 13 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन पंजीकृत आवेदकों को लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु रोजगार विभाग द्वारा निःशुल्क कोचिंग 04 मई 2026 से 04 जून 2026 तक दिया जाना है। अतः इच्छुक ऑनलाइन पंजीकृत आवेदक दिनांक 30 अप्रैल 2026 तक रोजगार विभाग के पोर्टल

https://erojgar.cg.gov.in/
/Chhattisgarh Rojgar App में अग्निबीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन में क्लिक कर प्रशिक्षण हेतु अपना पंजीयन करा सकते है। अथवा अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दंतेवाड़ा से संपर्क करें।