Bhilai | राज्यों से

भिलाई में बिजली के खंभे की चिंगारी ने झुलसाया परिवार, 4 लोगों की मौत

भिलाई। कुम्हारी में आग लगने से झुग्गी के भीतर सो रहे चार लोगों की मौत हो गई। यह घटना वार्ड संख्या 4 में मौजूद खपरी रोड की बताई जा रही है। लोगों की माने तो मंगलवार की दोपहर 2:30 बजे के करीब यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार बिजली के पोल पर लगे तार में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी।

शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी आग



घटना के दौरान घर में सो रहे थे सभी

 

पुलिस के अनुसार आग इतनी तेजी से फैला कि घर के भीतर सो रहे चार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। मृतकों की पहचान 45 साल के होमदास उर्फ अनिल वैष्णव, उसकी 18 साल की बेटी लक्ष्मी वैष्णव, 17 साल की बेटी चांदनी वैष्णव और डेढ़ साल की नतिनी गोपिका के रूप में की गई है।