raipur | राज्यों से
रायपुर। शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह करीब 7:30 बजे से 8:30 बजे तक हुई तेज और लगातार बारिश ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोग बेहाल थे, लेकिन एक घंटे की बारिश ने पूरे शहर का मौसम खुशनुमा बना दिया।

सुबह आसमान में घने बादल छाने लगे और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी तेज थी कि सड़कों पर पानी भर गया और वाहन चालकों को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए, वहीं बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। लगातार बढ़ते तापमान और उमस के कारण लोग काफी परेशान थे।
दुर्ग भिलाई में सुबह से बारिश
मौसम बदलने के साथ ही दुर्ग भिलाई सहित जिले के कई क्षेत्रों में सुबह से बारिश हो रही है l गरज चमक के साथ हो रही वर्षा की रफ्तार कही धीमी तो कहीं मध्यम है
शुक्रवार का मौसम
भीषण गर्मी और 40 डिग्री से ऊपर चल रहे तापमान के बीच अचानक आए बादलों ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है। हालांकि, यह 'प्री-मानसून' फुहार प्रशासन के लिए चेतावनी भी लेकर आई है। रायपुर, बिलासपुर और जांजगीर जैसे शहरों में बारिश शुरू होते ही बिजली गुल होना और सड़कों पर पानी भरना अब एक साझा समस्या बन गई है।