bilaspur | राज्यों से

बिलासपुर: पुलिस को देख भागा हिस्ट्रीशीटर बदमाश, पैर टूटा, व्हीलचेयर पर पहुँचा अस्पताल

बिलासपुर। शहर के तारबाहर और सिरगिट्टी क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने शातिर बदमाश प्रियांशु बक्सेल को पुलिस ने धर दबोचा है। गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में आरोपी जमीन पर गिर पड़ा, जिससे उसके पैर और घुटने में गंभीर चोट आई है।

तारबाहर और सिरगिट्टी क्षेत्र के शातिर बदमाश प्रियांशु बक्सेल को पुलिस ने धर दबोचा




पैसे न देने पर किया था हमला

 

घटना 12 मई की रात की है। बापू नगर निवासी अमन चौहान (29 वर्ष) से आरोपी प्रियांशु बक्सेल ने शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। अमन चौहान द्वारा मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए नुकीली वस्तु से हमला कर दिया और फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।




घेराबंदी देख भागने से टूटा पैर

 

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना तारबाहर, सिरगिट्टी और ए सी सी यू की संयुक्त टीम ने देर रात आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस की भारी मौजूदगी देख आरोपी प्रियांशु ने मौके से भागने की कोशिश की। इसी दौरान वह असंतुलित होकर गिर पड़ा।

 

चोट गंभीर होने के कारण वह चल पाने में असमर्थ था, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे उठाकर व्हीलचेयर की मदद से अस्पताल पहुंचाया।



अपनों के साथ भी बेरहमी से मारपीट 

 

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी प्रियांशु आदतन बदमाश है। उसने पूर्व में शेख समीर नामक युवक पर खुदीराम बोस चौक के पास हमला किया था। इतना ही नहीं, आरोपी ने थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में अपने सगे जीजा के साथ भी बेरहमी से मारपीट की थी। इन सभी मामलों में पुलिस विवेचना कर रही है।