पत्थलगांव | राज्यों से

चुनाव की घोषणा और पत्थलगांव को जिला बनाने की मांग

पत्थलगांव | विगत कई दशकों से पत्थलगांव को जिला बनाने की मांग को लेकर हर वर्ग के लोगों द्वारा समय समय पर अपनी आवाज बुलंद की जाती रही है।

 

  अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से ही नागरिकों द्वारा अभियान,धरना,आंदोलन का रास्ता अपनाया जा चुका है। मगर आज भी पत्थलगांव को जिला बनाने की बहुप्रतीक्षित मांग पूर्ण नहीं होना या यूं कहें कि पत्थलगांव को जिला बनाया जाना लोगों को स्वप्न के समान लगने लगा है। 

 

पूर्व में भी कई मर्तबा सोशल मीडिया में #पत्थलगांव को जिला बनाओ का टेंड बड़ी तेजी से वायरल हो रहा था। वही अब इस वाक्य ने दोबारा तुल पकड़ लिया है विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही लोग अब पत्थलगांव को जिला बनाने की मांग को लेकर मुखर होने लगे हैं। जिसे लेकर पत्थलगांव,कांसाबेल,बागबाहर,लैलूंगा, कापू ,धर्मजयगढ़ समेत कई गांव के सर्व समाज के लोगों द्वारा आज रविवार को पत्थलगांव शहर के तीनों मुख्य मार्ग में विशाल जनसमूह के साथ रैली निकाली गई है।

 

 इस दौरान रैली में लोगों के हाथों में तख्तियों के माध्यम से “पत्थलगांव को जिला बनाओ“ “हमसे जो टकराएगा चूर चूर हो जाएगा” “लड़ेंगे जीतेंगे” “सर्व समाज जिंदाबाद” “हर जोर जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है“ “हमारी मांगे पूरी करो” के नारे दिन भर गूंजते रहे।