lormi | राज्यों से

जमीन विवाद में 3 लाख की सुपारी देकर रिटायर्ड लेखा अधिकारी की हत्या

लोरमी। छत्तीसगढ़ के लोरमी क्षेत्र में ग्राम झाफल निवासी सेवानिवृत्त लेखा अधिकारी दामोदर सिंह राजपूत के लापता होने के नौवें दिन पुलिस ने पंडरिया से 17 किमी दूर देवसरा जंगल में जमीन में दफन उनका सड़ी-गली शव बरामद किया।

देवसरा जंगल से 9 दिन बाद पुलिस ने शव बरामद किया


परिजन और समाज का आक्रोश

संदेहियों की लगातार निगरानी के बाद पुलिस ने 28 मार्च को पांच लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें संजय की निशानदेही पर अगले दिन शव बरामद हुआ। क्षेत्र में सनसनी के बीच परिजन और समाज का आक्रोश बढ़ा।


सुपारी देने में रिश्तेदार भी हो सकते हैं शामिल

जमीन लेनदेन को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है और पुलिस को शक है कि, सुपारी देने में मृतक के कुछ रिश्तेदार भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस अन्य आरोपियों से भी कड़ाई से पूछताछ कर रही है। समाज ने 29 मार्च को थाना घेराव का एलान किया था, लेकिन पुलिस द्वारा निष्पक्ष और गंभीर जांच के आश्वासन पर इसे स्थगित कर दिया।