Khairagarh | राज्यों से

खैरागढ़ के सिंघौरी में कृषि विभाग का छापा, 600 बोरी अवैध खाद जब्त, गोदाम सील

खैरागढ़। खरीफ सीजन से पहले किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद, बीज और कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने जिलेभर में निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को विभिन्न कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। विकासखंड खैरागढ़ के ग्राम सिंघौरी में अवैध रूप से उर्वरक भंडारण का मामला सामने आया।

ग्राम सिंघौरी में अवैध रूप से उर्वरक भंडारण का मामला



जांच के दौरान मोतीपाल के गोदाम में सफेद प्लास्टिक बोरियों में बिना नाम, कंपनी और बैच नंबर वाला उर्वरक भंडारित पाया गया। कृषि विभाग की टीम ने मौके से उर्वरक के नमूने लिए और गोदाम को सीलबंद करते हुए जब्ती की कार्रवाई की। निरीक्षण में लगभग 600 सफेद प्लास्टिक बोरी उर्वरक बरामद किए गए।



सहायक संचालक कृषि लुकमान साहू के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए उर्वरक नियंत्रण आदेश के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।