koriya | राज्यों से

कोरिया जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की उपलब्धता संतोषजनक

कोरिया। जिले के बैकुंठपुर एवं सोनहत ब्लॉक में एलपीजी गैस सिलेंडरों की उपलब्धता संतोषजनक बनी हुई है। विभिन्न गैस एजेंसियों के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार घरेलू एवं वाणिज्यिक सिलेंडरों का पर्याप्त मात्रा में मौजूद है।

जिला खाद्य अधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें



बैकुंठपुर ब्लॉक में निक्की भारत गैस एजेंसी (कटगोड़ी) के पास सबसे अधिक 304 घरेलू (14.2 किलोग्राम) सिलेंडर उपलब्ध हैं। वहीं एचपी कोरिया गैस डिस्ट्रीब्यूटर के पास 171 सिलेंडर और एम्प कंज्यूमर चरचा के पास 213 सिलेंडर का स्टॉक दर्ज किया गया है। अन्य एजेंसियों में भी सीमित मात्रा में गैस उपलब्ध है।



सोनहत ब्लॉक में शौर्य भारत गैस ग्रामीण वितरक के पास 100 घरेलू और 120 छोटे वाणिज्यिक (5 किलोग्राम) सिलेंडर उपलब्ध हैं, जो क्षेत्र की मांग को पूरा करने में सहायक हैं।

कुल मिलाकर जिले में 806 घरेलू (14.2 किग्रा), 31 छोटे घरेलू (5 किग्रा), 49 वाणिज्यिक (19 किग्रा) और 176 छोटे वाणिज्यिक (5 किग्रा) सिलेंडर उपलब्ध हैं। हाल ही में अधिकांश एजेंसियों को 24 से 27 अप्रैल के बीच गैस की आपूर्ति प्राप्त हुई है।

इसके अलावा, 28 अप्रैल 2026 की स्थिति में जिले में पेट्रोल और डीजल का भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। पेट्रोल का भंडार 1,84,372 लीटर और डीजल का 1,93,902 लीटर दर्ज किया गया है।



प्रशासन के अनुसार वर्तमान स्टॉक स्थिति सामान्य है और उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिला खाद्य अधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें।