Raipur | राज्यों से
छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना के वंश वृद्धि के लिये करीब 20 सालों से प्रयास के बाद भी सफलता शून्य ही रही है। बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में स्थित वन विद्यालय ब्रीडिंग सेंटर में प्रजनन और संवर्धन के लिए लाई गई पहाड़ी मैना ने दम तोड़ दिया है ।यहां यह बताना जरुरी है कि इस केंद्र में अब तक 8 पक्षियों की मौत हो चुकी है।दरअसल वन विद्यालय ब्रीडिंग सेंटर में राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना को संवर्धन के लिए रखा गया था। इसमें कुल 8 पक्षियां थीं। लेकिन पिछले दो दशक से एक-एक कर सभी पक्षियों ने दम तोड़ दिया। इससे पहले रितू नाम की मैना फिर हाल ही में सोनू नाम की मैना की मौत हो गई। मोनू (मैना) को एक छोटे पिंजरे में रखा गया था और उसका इलाज किया जा रहा था।गौरतलब है कि इसी साल यहां पल रहे सभी पक्षियों को आजाद करने का फैसला लिया गया था। इंतजार था तो बस मुख्यालय की अनुमति का। लेकिन उससे पहले ही इस सेंटर में पल रही आखरी मैना ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद से यह सेंटर सूना पड़ गया है।