Raipur | राज्यों से

रायपुर नगर निगम का 16000 करोड़ का बजट।पेश

नगर पालिक निगम रायपुर में महापौर मीनल चौबे से अपना पहला बजट प्रस्तुत किया। 15 साल बाद रायपुर निगम में भाजपा की महापौर को बजट प्रस्तुत करने का मौका मिला है। महापौर मीनल चौबे ने रायपुर शहर के विकास के लिए 1529 करोड़ 53 लाख 28 हजार रुपए का बजट पेश किया है। महापौर ने इसे फायदे का बजट बताया और कहा कि इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है,।

 

महापौर मीनल चौबे शुक्रवार को पीले रंग की मखमली फाइल में बजट लेकर निगम कार्यालय पहुंची थीं। फाइल में एक तरफ निगम का लोगो तो दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर छपी है। बजट के दौरान अभिभाषण के दौरान महापौर मीनल चौबे ने कहा कि बेटी बेबस नहीं, शहर की तकदीर गढ़ रही है। मीनल चौबे ने अपने बजट में महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की हैं। साथ ही 2 मल्टीलेवल-पार्किंग, 2 कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, रायपुरा-महादेवघाट के बीच गौरव पथ आदी को भी बजट में शामिल किया है।

 

पिछला कार्यकाल सपनों वाला रहा : महापौर

अपने भाषण के दौरान महापौर मीनल चौबे ने कांग्रेस कार्यकाल के बजट को लेकर घेरा। उन्होंने कहा पिछले कार्यकाल में कांग्रेस के मेयर ने हर साल केवल सपने दिखाए। कांग्रेस के मेयर ने पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल वार्षिक 1901 करोड़ 31 लाख 93 हजार का बजट था, केवल 819 करोड़ 19 लाख 30 हजार का खर्च किया गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल वार्षिक 1608 करोड़ 74 लाख 43 हजार का बजट था, इसमें केवल 889 करोड़ 66 लाख 87 हजार का व्यय किया गया। वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल वार्षिक 1475 करोड़ 15 लाख 23 हजार रूपए बजट था, इसमें केवल 980 करोड़ 58 लाख 90 हजार का व्यय किया गया |