Kanker - Antagadh | राज्यों से

सेमरगाँव, आमाबेडा पेन माझी मूर्ति का अनावरण

 करने पहुंचे! विक्रम उसेण्डी नीलकंठ टेकाम 

 अंतागढ़ - अंतागढ़ ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सेमरगांव परगना आंमाबेड़ा जिला उत्तर बस्तर कांकेर में आज 19 मई सोमवार को ग्राम सेमरगाँव देव भूमि (लिगो चौक )मे सर्व समाज परगना आमाबेडा के दवारा शाहिद विंडो माझी उर्फ  सुकलू सलाम  पेन माझी जी की मूर्ति का अनावरण किया गया।

File Photo

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अन्ता गड़ विधानसभा के विधायक विक्रम देव उसेण्डी कार्यक्रम के विशेष अतिथि नीलकंठ टेकाम विधायक विधानसभा क्षेत्र केशकाल, जिला पंचायत अध्यक्ष कांकेर श्रीमती किरण नरेटी जिला पंचायत सदस्य गुप्तेश उसेण्डी जनपद पंचायत अध्यक्ष अन्तागड़ श्रीमती मनोरमा मांडवी जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अन्तागढ़ कुबल भूसाखर्रे जी की अतिथि वा गरिमामयी उपस्थित  में किया गया! इस अवसर पर परगना माझी चंदन हिंडको पेन मांझी मनहेर सलाम अध्यक्ष लिंगो ट्रस्ट समिति सुकूकोरेटी संरक्षक लिंगो ट्रस्ट समिति राम सिंह हिड़को, सरपंच ग्राम पंचायत बड़े पिंजोरी दिलीप हुर्रा,गायता सेमरगांव बिसाऊ ध्रुवा, ग्राम पटेल सेमरगाँव गांव विक्रम कोरेटी, अध्यक्ष सर्व समाज परगना आमाबेडा. भाजपा मंडल अध्यक्ष आमाबेडा मनोहर यादो दयाराम जैन पूर्व मण्डल अध्य्क्ष रामेश्वर मंडावी पूर्व मण्डल अध्य्क्ष भानुप्रतापपुर नरोत्तम सिंह चौहान कांकेर मंडल महामंत्री विजय ध्रुव वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता आसिफ सेखानी अनुसूचित जाति मंडल महामंत्री भानुप्रतापपुर लक्ष्मण कुलदीप शाहित बड़ी संख्या में समस्त गढ़मान्या महिला पुरुष नागरिकों की गरिमामई उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ!

File Photo

इस अवसर पर  जिला पंचायत अध्यक्ष कांकेर श्रीमती किरण नरेटी जी ने अपने उद्बोधन में समाज को अपनी पुरानी रीति नीति पद्धतियों को जानना पहचान है बड़े बुजुर्गों की सलाह लेकर ही समाज को आगे ले जाने का कार्य करना है  सभी को शिक्षा के लिए प्रेरित करना है और सबको आपस में भाईचारा के साथ रहकर कार्य करना है समाज एवं ग्राम वासियों ने उनके सामने कई विभिन्न मांगों की मांग रखी जिसमें उन्होंने प्राथमिकता से पचरी घाट निर्माण के लिए 10 लख रुपए साथ ही बोर खनन सार्वजनिक शौचालय पुलिया निर्माण की घोषणा की।

File Photo

इस अवसर पर केशकाल विधानसभा के विधायक नीलकंठ के काम में भी अपना उद्बोधन में समाज की प्रगति के लिए और सेमरगांव देव में जो भी कार्य अधूरा है ऊन कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर हम करवाएंगे।

File Photo

मूर्ति अनावरण लिंगोदेव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विक्रम देव उसेण्डी जी ने  स्वर्गीय श्री सुकालू राम सलाम उर्फ विंडो माझी जी के जीवन परिचय के बारे में बताते हुए कहां की उनका जन्म 15 जून 1915 को हुआ था और ईनकी मृत्यु व्याप्त अवांछित घटनाक्रम मे 12 जुलाई 1997 में बड़ेतेवड़ा में हुआ उनके पिता का नाम स्वर्गी कूमण्डुराम सलाम था किसान परिवार में जन्म होने से इनकी शिक्षा दीक्षा नहीं होपाई  थी वह अनपढ़ थे परंतु बचपन से ही इनके ऊपर देव कृपा थी कुशाग्रबुद्धि वाले थे अपने पिता के सानिध्य में रहकर सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेते थे और सरल स्वभाव सटीक निर्णय लेने की क्षमता के कारण दूर-दूर से लोग उनके पास आते थे कठिन से कठिन समस्याओं वा विवादों को बड़े ही आसानी से निपटने के कारण उस समय शासन प्रशासन और लोगों में भी प्रसिद्ध थे, शुरू से ही बस्तर राजा से अच्छा संपर्क एवं आदि शक्ति लिंगो देव की असीम शक्ति से परगना क्षेत्र में घूम-घूम कर लोगों का समस्याओं का समाधान करना कोर्ट कचहरी तथा विभिन्न धाराओं का अच्छा ज्ञान रखते थे सर्व समाज को संगठित रखने वे दिन-रात हमारी परंपराओं प्रथाओं को जीवित रखने के प्रयासरत रहते थे आज भी उनके परिवार व समाज सदैव उनकी आदर्श शिष्टाचार परिवार समाज के युवा पीढ़ी अनुग्रहण कर अपना आदर्शता को दर्शाते हुए इस शाहिद विचारधारा पंक्ति का योगदान देते आ रहे हैं इस मौके पर विधायक  उसेण्डी जी ने सेट निर्माण की घोषणा की और जों भी कार्य बचेंगे लिंगोदेव में जो भी कमी रहेगी उसकी पूर्ति की जाएगी!

File Photo

सेमरगाँव, आमाबेडा पेन माझी मूर्ति का अनावरण
File Photo
सेमरगाँव, आमाबेडा पेन माझी मूर्ति का अनावरण
File Photo
सेमरगाँव, आमाबेडा पेन माझी मूर्ति का अनावरण
File Photo