Raipur | राज्यों से

श्री नारायणा हॉस्पिटल में 50 मरीजों की होगी फ्री सर्जरी

3 दिवसीय विशाल निःशुल्क मेगा स्पाईन एवं ऑर्थोपेडिक सर्जरी कैंप

रायपुर। श्री नारायणा हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका ने प्रेस वार्ता में बताया कि “नर सेवा ही नारायण सेवा” के पावन उद्देश्य को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ के रायपुर देवेंद्र नगर में स्थित “श्री नारायणा हॉस्पिटत सफलतापूर्वक अपने 15 वर्ष पूर्ण करने के शुभ अवसर पर हॉस्पिटल परिसर में दिनांक 7,8 एवं 9 अगस्त 2026 को “तीन दिवसीय विशाल निशुल्क मेगा स्पाइन एवं ऑधपिडिक सर्जरी कैप-2.0” आयोजित करने जा रहा है। इस विशेष  स्वास्थ्य सेवा अभियान के तहत प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर एवं बीपीएल वर्ग के 50 गंभीर मरीजों की स्पाइन एवं ऑर्थोपेडिक सर्जरी पूरी तरह निःशुल्क की जाएगी।

Free surgeries for 50 patients at Shri Narayana Hospital

यह पहल उन मरीजों के लिए है, जो आर्थिक अभाव के कारण लंबे समय से अपनी गंभीर रीढ़ एवं हड्डी संबंधी बीमारियों का उपचार नहीं करा पा रहे हैं।

इन रोगों की होगी निःशुल्क सर्जरी

shri narayana hospital : मेगा कैंप में डिस्क प्रोलैप्स, कैनाल स्टेनोसिस, स्कोलियोसिस, काइफोसिस जैसी स्पाइन संबंधी बीमारियों के अलावा प्राइमरी हिप एवं नी जॉइंट रिप्लेसमेंट, जटिल एवं पुराने फ्रैक्चर, प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी तथा पेन मैनेजमेंट से जुड़े गंभीर मामलों के चयनित मरीजों की निःशुल्क सर्जरी की जाएगी।

shri narayana hospital : इसके साथ ही अस्पताल परिसर में रैपिड रिलीफ सेंटर भी संचालित किया जाएगा, जहां जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क फिजियोथेरेपी सेवाएं, दैनिक जीवनशैली सुधार, सही पोश्चर, स्वस्थ जोड़ एवं स्वस्थ रीढ़ (हेल्दी स्पाइन) संबंधी जागरूकता और विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

देशभर के विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

shri narayana hospital : कैंप में मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद के प्रतिष्ठित स्पाइन एवं ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। विशेषज्ञों के साथ ही साथ श्री नारायणा हॉस्पिटल की ऑर्थोपेडिक टीम से डॉ. सुनीत खेमका, रोबोटिक सर्जरी टीम से डॉ प्रीतम अग्रवाल तथा डॉ प्रदीप पटेल, ट्रॉमा केपर टीम से डॉ अम्बरीश वर्मा एवं डॉ. राम खेमकापनी सेवाएं देने के लिये उपस्थित रहेगे।

shri narayana hospital : स्पाईन केयर टीम से डॉ. मनेंद्र भूषण एवं डॉ. संदेश अग्रवाल, न्यूरोसर्जन डॉ रुपेश वर्मा, प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जन डॉ नीरज पांडे एवं पेन मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट डॉ पंकज ओमर नि:शुल्क मेगा कैंप में अपनी सेवाएं देने के लिये उपस्थित रहेगे। इसके अलावा मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल एवं लीलावती हॉस्पिटल से जुड़े देश के विख्यात स्पाइन सर्जन डॉ. विशाल कुंदनानी भी इस निःशुल्क मेगा कैंप में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करेंगे।

4 जुलाई से शुरू होगा निःशुल्क स्क्रीनिंग अभियान

shri narayana hospital : अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों को इस अभियान का लाभ दिलाने के उद्देश्य से 4 जुलाई 2026 (शनिवार) से अस्पताल परिसर में एक माह से अधिक अवधि तक निःशुल्क स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया जाएगा। प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक स्क्रीनिंग एवं ओपीडी परामर्श पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

shri narayana hospital : अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मेगा सर्जरी कैंप में शामिल होने के इच्छुक मरीजों के लिए पूर्व स्क्रीनिंग और निर्धारित अपॉइंटमेंट अनिवार्य होगी। स्क्रीनिंग के दौरान पात्र पाए गए मरीजों का चयन कर उन्हें निःशुल्क सर्जरी की सुविधा प्रदान की जाएगी।

shri narayana hospital : अस्पताल प्रबंधन ने प्रदेश के जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों से इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है। इस फ्री मेगा कैप में निशुल्क सर्जरी कराने के लिए श्री नारायणा हॉस्पिटल के मोबाईल नंबर 9300373737 पर अग्रिम पंजीयन कराया जा सकता है ।