AndhraPradesh - Tirupati | राज्यों से
विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू प्रसादम में मिलावट के मामले जांच कर रही CBI ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है जिनकी की पहचान विपिन जैन और पोमिल जैन।

भोले बाबा डेयरी के पूर्व निदेशक,।अपूर्व चावड़ा वैष्णवी डेयरी के और राजू राजशेखरन एआर डेयरी है।

CBI जांच में पता चला कि वैष्णवी डेयरी को एआर डेयरी के नाम पर टेंडर मिला था। वैष्णवी डेयरी ने टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी करने के लिए एआर डेयरी के नाम का इस्तेमाल करते हुए फर्जी डॉक्यूमेंट और मुहरें बनाई थीं।

वैष्णवी डेयरी द्वारा बनाए गए नकली रिकॉर्ड में दावा किया गया कि उसने रुड़की में भोले बाबा डेयरी से घी खरीदा है, लेकिन उसके पास जरूरी मात्रा में आपूर्ति करने की क्षमता नहीं थी.

बता दें कि 4 अक्तूबर 2024 को भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी सहित अन्य की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में CBI को SIT बनाने का आदेश दिया था.
जिसके तहत सीबीआई ने पिछले साल नवंबर में 5 सदस्यीय SIT का गठन किया था. CBI की टीम में एजेंसी के 2, आंध्र प्रदेश पुलिस के दो और भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के एक अधिकारी शामिल थे.