DHAMTARI | राज्यों से
आसमानी बिजली गिरने से तीन महिलाएं बेहोश हो गई थी, जिसमें एक की हालत गंभीर है, जिसे जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। ज्ञात हो कि शनिवार को अचानक मौसम में बदलाव आया था और गरज चमक भी होने लगी थी। हालांकि शहर में हल्की बूंदा बांदी हुई मगर अंचल के आसपास गरज चमक के साथ अच्छी बारिश भी हुई थी। इसी दौरान ग्राम संबलपुर बोडरा में खेत में कुछ महिलाएं काम कर रही थी। जिसके बाद महिलाऐं खेत में ही साथ खाना खाने के लिए बैठी थी। इसी दौरान जोर की गरज चमक हुई और महिलाएं बेहोश हो गई। बताया जा रहा है कि महिलाओं को मूर्छित देख आसपास खेत में काम करने वाले लोग मौके में पहुंचे, जिन्हें फिर अस्पताल लाया गया। इस घटना में महिला सावित्री बाई की हालत गंभीर है, जबकि महिला पुनिया और सुमन बाई साहू की स्थिति ठीक है। महिला सावित्री बाई के पति मिथलेश ने बताया कि उसकी पत्नी को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना से गांव में हड़कंप है। गाज गिरने से घटना हुई है। यह माना जा रहा है क्योंकि महिला के कपड़े आदि भी जल गए है।