शुक्रवार, 07 अग॰ 2026 हिंदी | EN
राष्ट्रीय

अनियंत्रित बस पलटी: 2 यात्रियों की मौत, कई घायल

25 मार्च 2026 0 व्यू
अनियंत्रित बस पलटी: 2 यात्रियों की मौत, कई घायल

दिल्ली।  देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां करोल बाग इलाके में एक बस बेकाबू होकर पलट गई। जिससे की इस हादसे में  2 लोगों की मौत हो गई जबकि, कई लोग घायल हो गए हैं। बताया गया कि, बस में करीब 25 यात्री सवार थे।



मिली जानकारी के अनुसार, बस राजस्थान से आई थी जो हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई। उन्हें कॉल रात 1 बजकर 8 मिनट पर मिली। इस बस में तकरीबन 25 के आसपास यात्री सवार थे। कुछ लोग घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

 

 

बताया गया कि, अचानक हुए इस हादसे में यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत बस से बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।