बुधवार, 05 अग॰ 2026 हिंदी | EN
राज्यों से

अफीम की खेती का मामला : बीजेपी ने विनायक ताम्रकार को किया निलंबित…

07 मार्च 2026 0 व्यू
अफीम की खेती का मामला : बीजेपी ने विनायक ताम्रकार को किया निलंबित…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में अफीम की अवैध खेती को लेकर मचे हड़कंप के बीच भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। अपने खेत में बड़े पैमाने पर अफीम उगाने के आरोपी विनायक ताम्रकार को भाजपा ने पार्टी से निलंबित कर दिया है। विनायक ताम्रकार भाजपा के राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प के प्रदेश संयोजक के पद पर कार्यरत थे।

मक्के की आड़ में लहलहा रही थी अफीम

दुर्ग पुलिस ने कल ही शिवनाथ नदी पार समोदा स्थित विनायक ताम्रकार के खेत में छापेमारी की थी। यहाँ नौ एकड़ जमीन पर अफीम की फसल बरामद की गई। शातिर तरीके से अफीम के पौधों को मक्के की फसल के बीच छिपाकर लगाया गया था ताकि किसी को भनक न लगे। फिलहाल, विनायक ताम्रकार पुलिस हिरासत में हैं और उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।