बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़े पैमाने पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आदेश जारी किया है। बताया गया कि, ये तबादले विभिन्न विभागों में प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से किया गया है। जारी आदेश के अनुसार जिले में कुल 14 अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं।
बड़े पैमाने पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला, आदेश जारी, यहां देखें लिस्ट