शुक्रवार, 25 सित॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

CG-शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, स्कूल का समय बदला

02 अप्रैल 2026 17 व्यू
CG-शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश,  स्कूल का समय बदला

School Timing Change : भीषण गरमी के बीच स्कूल के समय में बदलाव हो गया है। 1 सितंबर 2025 के स्टैंडिंग के आर्डर के आधार पर अप्रैल महीने में सभी शासकीय और अशासकीय शालाओं का समय मार्निंग हो गया है। सक्ती जिले में इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। हालांकि इससे पहले स्टैंडिंग आर्डर के आधार पर पहले ही कई स्कूलों का समय बदला भी जा चुका है। आदेश के मुताबिक गरमी को देखते हुए स्कूल का समय अब सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होगा। हालांकि परीक्षा और मूल्यांकन का कार्य यथावत रहेगा।