बुधवार, 05 अग॰ 2026 हिंदी | EN
राज्यों से

ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच-सचिव समेत चार पर FIR दर्ज

शासकीय राशि में लाखों की गड़बड़ी का मामला

20 फ़र॰ 2026 0 व्यू
ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच-सचिव समेत चार पर FIR दर्ज

बिलासपुर। जिले की ग्राम पंचायत ढेका में 15वां वित्त आयोग एवं अन्य मदों की राशि में 24,70,530 रुपये की गंभीर वित्तीय अनियमितता उजागर हुई है। जिला पंचायत द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच दल की रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया शासकीय राशि के दुरुपयोग की पुष्टि होने के बाद पूर्व सरपंच, तत्कालीन सचिवों सहित चार व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल जांच में आवेदक एवं संबंधित पदाधिकारियों के बयानों में गंभीर विरोधाभास पाए गए। रिपोर्ट के आधार पर जनपद पंचायत बिल्हा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा 19 फरवरी 2026 को तोरवा थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 344, 316 एवं 318 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
प्रकरण सामने आते ही पंचायत क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अब आगे की कार्रवाई पुलिस जांच के आधार पर की जाएगी।