Saturday, 14 Nov 2026 हिंदी | EN
REGIONS

जल संरक्षण, जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पेण्डरवानी में किया गया

25 Apr 2026 41 views
जल संरक्षण, जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पेण्डरवानी में किया गया

बालोद। जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पेंडरवानी  में “नीर चेतना अभियान 2026” अंतर्गत जल संरक्षण, जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने भारत का नक्शा एवं जेएसजेबी 2.0 का मानव श्रृंखला बनाकर जल बचाओ, जीवन बचाओ का संदेश दिया।

 

 कार्यक्रम में कुल 475 लोग शामिल हुए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीणों को अपने घरों में सोकपीट और रैन वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण कराने को कहा। जिससे वर्षा जल का संचय कर भूजल स्तर में वृद्धि की जा सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।