Tuesday, 13 Oct 2026 हिंदी | EN
CURRENT AFFAIRS

महतारी वंदन योजना बनी आरती नेताम का आर्थिक संबल

हर माह मिल रही एक हजार रुपए की सहायता से घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मिल रही मदद

13 Oct 2026 0 views
महतारी वंदन योजना बनी आरती नेताम का आर्थिक संबल

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए मजबूत सहारा बन रही है। मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के विकासखंड मोहला अंतर्गत ग्राम नाड़ेकल निवासी श्रीमती आरती नेताम भी इस योजना से लाभान्वित होकर अपने परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर पा रही हैं।

महतारी वंदन योजना के तहत श्रीमती आरती नेताम को प्रतिमाह एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता नियमित रूप से प्राप्त हो रही है। आरती बताती हैं कि हर महीने मिलने वाली यह राशि उनके लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अपनी जरूरतों को स्वयं पूरा करने का भरोसा भी है। इस राशि का उपयोग वे घर-परिवार की आवश्यकताओं में करती हैं, जिससे घरेलू खर्च में उन्हें सहारा मिल रहा है।

श्रीमती आरती नेताम का कहना है कि गांव की महिलाओं के लिए नियमित रूप से मिलने वाली यह आर्थिक सहायता काफी उपयोगी साबित हो रही है। इससे महिलाओं को अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करने में मदद मिल रही है और उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।

सेवा संकल्प अभियान से योजनाओं की पहुंच हो रही आसान

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने की पहल की जा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को भी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ सहजता से प्राप्त हो रहा है।

महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने पर श्रीमती आरती नेताम ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहयोग देने के साथ ही महिलाओं में आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन की भावना को भी मजबूत कर रही है।