बुधवार, 05 अग॰ 2026 हिंदी | EN
राष्ट्रीय

पुलिस भर्ती का फर्जी लेटर वायरल, PHQ ने बताया भ्रामक

02 अप्रैल 2026 0 व्यू
पुलिस भर्ती का फर्जी लेटर वायरल, PHQ ने बताया भ्रामक

भोपाल | मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पत्र को पुलिस मुख्यालय ने पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है। वायरल पत्र में सूबेदार, स्टेनो और एएसआई भर्ती परीक्षा 15 से 17 अप्रैल के बीच आयोजित होने का दावा किया गया है।

 


पुलिस मुख्यालय, भोपाल ने स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई भी आधिकारिक पत्र जारी नहीं किया गया है और यह जानकारी अभ्यर्थियों को भ्रमित करने के उद्देश्य से फैलाई जा रही है।


पुलिस ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे भर्ती से संबंधित किसी भी सूचना के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। सही जानकारी एमपी पुलिस और ईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

 


साथ ही पुलिस ने चेतावनी दी है कि फर्जी पत्र या भ्रामक खबर फैलाना दंडनीय अपराध है, ऐसे मामलों में संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।