Friday, 25 Sep 2026 हिंदी | EN
REGIONS

राज्यपाल डेका ने जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को एम्बुलेंस सौंपा

07 Apr 2026 16 views
राज्यपाल डेका ने जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को एम्बुलेंस सौंपा

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में मंदिर ट्रस्ट को एम्बुलेंस प्रदान किए। उन्होंने अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रदत्त 6 लाख 80 हजार की लागत के एम्बुलेंस की चाबी सौंपी और हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया।

 

       इस वाहन का उपयोग जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट में किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक  पुरंदर मिश्रा सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित थे।