शुक्रवार, 07 अग॰ 2026 हिंदी | EN
राज्यों से

रायपुर से पहली बार रीवा के लिए नई फ्लाइट कल से

16 मार्च 2026 0 व्यू
रायपुर से पहली बार रीवा के लिए नई फ्लाइट कल से

रायपुर। रायपुर से पहली बार मध्यप्रदेश के रीवा के लिए फ्लाइट शुरू की जा रही है। एलायंस एयर की ओर से 17 मार्च से रायपुर-रीवा उड़ान शुरू की जा रही है। मध्यप्रदेश में भोपाल और इंदौर के बाद यह तीसरा शहर होगा जहां के लिए छत्तीसगढ़ वाले हवाई यात्रा कर सकेंगे। 

नई फ्लाइट के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। इसका शुरुआती किराया रायपुर से रीवा के लिए 3614 और रीवा से रायपुर के लिए 4293 रुपए तय किया गया है।

सीटों की उपलब्धता के अनुसार किराया कम-ज्यादा होता रहेगा। एलायंस एयर की ओर से फिलहाल इस फ्लाइट को हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ही चलाया जाएगा। डिमांड और यात्रियों की संख्या के आधार पर इसकी उड़ानों में इजाफा किया जाएगा। 

एयरलाइंस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से आने वाली फ्लाइट को रींवा में रोका जाएगा। इसके बाद यही फ्लाइट रायपुर आएगी। इसी तरह से रायपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट पहले रींवा और उसके बाद वहां से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।