गुरुवार, 06 अग॰ 2026 हिंदी | EN
राज्यों से

सावन मास में शिव कथा विशेष फलदायी होता है

19 अग॰ 2023 0 व्यू

पंडित अनिल महाराज ने शिवकथा में आठवें दिवस मंगलवार को द्वादस ज्योतिर्लिंग की कथा एवं शिव पूजन का महत्व बताया,,शिवकथा की पूर्णाहुति,भी मंगलवार को हो गया। शिव कथा का रसपान करने लोगो की भीड़ सांई मंदिर सत्संग हाल प्रतिदिन लगी रही। 

मंगलवार को शिवमहापुराण कथा श्रवण करने विधायक सावित्री मनोज मंडावी सत्संग हाल पहुची। भगवान भोलेनाथ व गुरुजी से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने भक्तजनों से कही कि आप सभी भक्तजन सौभाग्यशाली है जो शिव कथा सुन रहे है। सावनमास में शिवकथा बहुत फलदायी है। भोलेबाला बहुत ही भोले है, वे आप सभी की मनोकामना पूर्ण करेंगे। इस अवसर पर सुनील बबला पाढ़ी अध्यक्ष नगर पंचायत, सुनाराम तेता उपाध्यक्ष जनपद पंचायत , मनीष योगी टेम्पा,अमर सिंह कचलाम,सहित कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।