गुरुवार, 06 अग॰ 2026 हिंदी | EN
राज्यों से

शादी के रिसेप्शन में फायरिंग: दो भाइयों को गोलियों से मारा, दोनों की मौत से मचा हड़कंप

शादी की खुशियां मातम में बदली, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

23 फ़र॰ 2026 0 व्यू
 शादी के रिसेप्शन में फायरिंग: दो भाइयों को गोलियों से मारा, दोनों की मौत से मचा हड़कंप

पटना | पटना के फुलवारीशरीफ स्थित गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान मनीष कुमार और मनजीत कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वारदात की वजह जमीन विवाद बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस मौके पर तैनात कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, दौलत राय के पुत्र विक्की की शादी के बाद रिसेप्शन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान राजू राय के बेटे मनीष और मनजीत भोज में शामिल थे, तभी उन पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने करीब 26-27 राउंड फायरिंग की, जिससे दोनों भाई गोलियों से छलनी होकर मौके पर ही गिर पड़े और समारोह में अफरा-तफरी मच गई। एक भाई ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। किसी तरह लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना की पुलिस के साथ डीएसपी सदर टू, सिटी एसपी पूर्वी और रामकृष्ण नगर थाना की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

वाहन की तलाशी के दौरान पुलिसकर्मी सतर्क
वाहन की तलाशी के दौरान पुलिसकर्मी सतर्क