बुधवार, 05 अग॰ 2026 हिंदी | EN
राष्ट्रीय

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आवारा कुत्तों के काटने की घटना के संदर्भ में स्वतः संज्ञान

घटनाओं को चिंताजनक और परेशान करने वाला बताया

28 जुल॰ 2025 0 व्यू
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आवारा कुत्तों के काटने की घटना के संदर्भ में स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली: मीडिया रिपोर्ट में, कुत्ते के काटने से रेबीज़ होने की एक घटना से एक बच्चें की मौत पर, सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को स्वतः संज्ञान लेते हुए इसे चिंताजनक और परेशान करने वाला बताया।

न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने, अंग्रेजी दैनिक टाइम्स ऑफ इंडिया के दिल्ली संस्करण में आज प्रकाशित समाचार के संदर्भ में यह टिप्पणी की जिसमें राष्ट्रीय राजधानी में एक पागल आवारा कुत्ते के हमले में छह साल की बच्ची की मौत की खबर  थी।

न केवल शहरी इलाकों में बल्कि बाहरी इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी हर दिन सैकड़ों कुत्तों के काटने की घटनाएँ सामने आ रही हैं, जिससे बच्चे और बुजुर्ग रेबीज जैसी भयानक बीमारी का शिकार हो रहे हैं।

पीठ ने सर्वोच्च न्यायालय की रजिस्ट्री को इसे जनहित में स्वतः संज्ञान याचिका के रूप में दर्ज करने का निर्देश दिया और इस आदेश को समाचार रिपोर्ट के साथ उचित आदेश के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष पेश।करने को कहा।