New Delhi | अंतरराष्ट्रीय

भारतीय पक्ष ट्रंप प्रशासन के साथ वार्ता में अमेरिका से अवैध प्रवासियों के वापस भेजे जाने का मुद्दा उठाएगा

द्विपक्षीय वार्ता में व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा, रक्षा सहयोग जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी

भारत का मानना है कि अमेरिका में पकड़े गए बिना दस्तावेज वाले 18,000 लोगों में अधिकांश पंजाब, हरियाणा और गुजरात से हैं।

मालूम हो कि बीते साल अक्टूबर में अमेरिका ने 100 भारतीयों को नागरिक विमान में वापस भेजा था।

इनमें कुछ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से भी ताल्लुक रखते हैं, जो राजनीतिक रूप से बेहद महत्त्वपूर्ण मामला है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगले सप्ताह प्रस्तावित वाशिंगटन यात्रा के दौरान भारतीय पक्ष ट्रंप प्रशासन के साथ वार्ता में अमेरिका से अवैध प्रवासियों के वापस भेजे जाने का मुद्दा उठाएगा।

द्विपक्षीय वार्ता में व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर रक्षा सहयोग जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। भारत ने संकेत दिया है कि वह अमेरिका से और अधिक तेल एवं रक्षा उपकरण खरीदने के लिए भी खुलकर बात करेगा।

सूत्रों से पता चला है कि भारत लगभग 18,000 अवैध प्रवासियों को वापस लेने के लिए राजी हुआ है, जिनकी पहचान कर अमेरिका ने हिरासत में ले लिया है।  ट्

भारतीय पक्ष प्रवासन के मुद्दे पर उभरने वाली राजनीतिक दिक्कतों और संवेदनशील रवैया अपनाने के ट्रंप प्रशासन के कदम की सराहना करने का प्रयास करेगा।

मिलिट्री विमान में भेजे जाने वाले बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों के साथ मानवीय व्यवहार किया जाए।

भारत का मानना है कि अमेरिका में पकड़े गए बिना दस्तावेज वाले 18,000 लोगों में अधिकांश पंजाब, हरियाणा और गुजरात से हैं।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से भी ताल्लुक रखते हैं, जो राजनीतिक रूप से बेहद महत्त्वपूर्ण मामला है।

मांलूम हो कि बीते साल अक्टूबर में अमेरिका ने 100 भारतीयों को नागरिक विमान में वापस भेजा था।