DHAMTARI | राज्यों से

चुनाव नजदीक आते ही, जनता माँग रही है वादों का हिसाब

DHAMTARI. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक है, हालही में भाजपा ने अपनी पार्टी से 21 विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी की थी. इसमें धमतरी जिला में आने वाले सिहावा विधानसभा से भाजपा ने श्रवण मरकाम को अपना प्रत्याशी बनाया है. सूची में नाम आने के बाद से ही श्रवण कुमार चुनाव प्रचार की तैयारी में जुट गए हैं. वो विभिन्न ग्रामों के ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्या सुन रहे हैं और उसका समाधान जीतने के फ़ौरन बाद करने का आश्वासन भी दे रहे हैं.

 

सिहावा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रवण मरकाम जब बीते शनिवार ठेन्ही के ग्रामीणों के पास पहुंचे तो टाइगर रिज़र्व के किसान संघर्ष समिति ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक दिया और उन्हें गांव के अंदर जाने से मना कर दिया।

 

रास्ता रोकने वाले ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सड़क, नाली, पानी, बिजली और शिक्षा जैसी मुलभुत व्यवस्थाओं को सरकार द्वारा बेहतर बनाया जाना चाहिए था. लेकिन सरकार ने थोड़ा भी ध्यान उस गांव में न देकर केवल राजनीति की है. साथ ही ग्रामीणों ने “क्षेत्र का विकास नहीं तो इस क्षेत्र में वोट नहीं और किसी पार्टी के नेताओं का प्रवेश नहीं का जमकर नारे लगाए”।