Raipur | राज्यों से

news heading - फेंक न्यूज़ और अफवाहों पर होगी सख्त कार्यवाही - चुनाव आयोग

रायपुर : भारत निर्वाचन आयोग  की टीम तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंची है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव में फेक न्यूज या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजनीतिक पार्टियों से सुझाव आया हुआ है, जो प्रचार मटेरियल आता है उसे भेजने के लिए सिर्फ एक गाड़ी दी जाती है। इस नियम में शिथिलता लाने की मांग की गई है। 2 किलोमीटर के अंदर बूथ बनाने का भी सुझाव आया है। प्रेस कांफ्रेंस में निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय, निर्वाचन आयुक्त अरूण गोयल के अलावा छत्तीसगढ़ की रीना कंगाले भी मौजूद रहे।

 

भारत निर्वाचन आयोग ने कलेक्टरों को मीडिया सेल बनाने के निर्देश दिए हैं। फेक न्‍यूज होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गलत अफवाह से चुनाव प्रकिया खराब करने का प्रयास हुआ तो सख्त करवाई होगी। भारत निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों से अपील की है कि चुनाव प्रचार में प्लास्टिक का इस्तेमाल न करे, चुनाव में पर्यावरण का ध्यान रखें। इस चुनाव में बुर्जुगों को बड़ी राहत मिलेगी। निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि टायलेट, पानी, बाथरूम, हेल्प डेस्क, व्हील चेयर, वॉलंटियर्स सभी बूथ में उपलब्ध रहेंगे। 80 वर्ष से ऊपर के मतदाता घर से मतदान कर सकेंगे। इन्हें 12डी फार्म भरना होगा टीम घर आकर मतदान करवाएगी। यही व्यवस्था विकलांगों के लिए होगी।