New Delhi | आउट ऑफ़ वे

पत्नी ने पति से लिया मजेदार बदला

पत्नियों को कमजोर समझने की गलती न करें

ये कहानी नहीं एक सत्य घटना है, जो बताती है कि, औरतें किसी हाल में कमजोर नहीं है।

जेक ने अपनी पत्नी एडिथ को 37 साल की शादी के बाद  छोड़ दिया और अपनी युवा सेक्रेटरी के साथ रहने लगा। उसकी सेक्रेटरी ने जेक से कहा कि वे उसी घर में रहें जो करोड़ों का था और जिसमें जेक अपनी पत्नी के साथ रहता था। जेक ने एडिथ को सिर्फ 3 दिन दिए घर खाली करने के लिए।

पहले दिन एडिथ ने अपना सामान पैक किया।

दूसरे दिन उसने मूविंग कंपनी बुला ली।

तीसरे दिन, उसने मोमबत्ती जलाकर अपने डाइनिंग टेबल पर अकेले शानदार डिनर किया – झींगा और कैवियार खाया, हल्की म्यूजिक बजाई, और फिर…

उसने झींगे के बचे हुए टुकड़े कैवियार में लपेटकर हर कमरे की परदों की रॉड के अंदर डाल दिए।

फिर किचन साफ किया और चुपचाप घर छोड़ दिया।

शुरुआत में सब कुछ ठीक था।

कुछ दिनों बाद पूरे घर में भयानक बदबू फैल गई।

उन्होंने पूरा घर साफ किया, कारपेट धोए, एयर फ्रेशनर लगाए, एक्सपर्ट्स बुलाए, गैस छिड़कवाई, मगर कोई फायदा नहीं हुआ।

मजदूर, नौकर, दोस्त – कोई भी उस बदबू से टिक नहीं पाया।

आखिरकार उन्होंने नया घर खरीदने के लिए बैंक से बड़ा लोन लिया और वह घर आधे दाम पर भी नहीं बिक पाया। सभी एजेंटों ने भी हाथ खड़े कर दिए।

एक दिन एडिथ ने जेक को कॉल किया, उसका हाल पूछा। जेक ने उसे घर की बदबू की पूरी कहानी सुनाई।

एडिथ बोली – “मुझे अपना पुराना घर बहुत याद आता है, अगर चाहो तो तलाक के पैसे छोड़ दूंगी, बदले में घर दे दो।”

जेक ने फौरन मान लिया।

उसने उसी दिन पेपर साइन कर दिए।

कुछ दिनों बाद जेक और उसकी नई गर्लफ्रेंड खुशी-खुशी खड़े थे, देख रहे थे कि मूविंग कंपनी घर का सारा सामान उसके नए घर में शिफ्ट कर रही है… यहां तक कि परदों की रॉड भी।

यह सच्ची घटना Discovery चैनल के एक शो “इनोवेटिव रिवेंज” में दिखाई गई थी।

सीख:

कभी किसी औरत को कमज़ोर मत समझो, उसकी चुप्पी में भी उसकी ताकत छुपी हो सकती है।