new delhi | राष्ट्रीय
नई दिल्ली। एअर इंडिया ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते इजराइल के लिए अपनी उड़ानें 31 मई तक रोक दी हैं. नई दिल्ली-तेल अवीव रूट बंद होने से 40,000 से अधिक भारतीय प्रभावित हुए हैं. यात्रियों को अब जॉर्डन या मिस्र के रास्ते जाना पड़ रहा है. भारतीय दूतावास तेल अवीव मदद में जुटा है. हालात ईरान-इजराइल संघर्ष के कारण बिगड़े हैं.

तेल अवीव रूट पर अधिकतर प्रमुख विमानन कंपनियों ने अपनी सेवाएं निलंबित कर दी हैं। केवल इजरायली विमानन कंपनियां जैसे एल अल, इस्रायर, अर्किया और एयर हैफा कड़ी पाबंदियों के बीच परिचालन कर रही हैं।
एयरलाइन के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि नई दिल्ली से तेल अवीव के बीच संचालित होने वाली उड़ानें फिलहाल बंद रहेंगी. इस फैसले के पीछे क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति का लगातार बिगड़ना बताया जा रहा है. इस निर्णय का असर इजराइल में रह रहे 40,000 से अधिक भारतीयों पर पड़ा है, जो व्यक्तिगत, प्रोफेशनल या सुरक्षा कारणों से भारत लौटना चाहते हैं. उड़ानें बंद होने के कारण उन्हें अब जॉर्डन या मिस्र के रास्ते जमीनी सीमा पार कर यात्रा करनी पड़ रही है.
भारतीय दूतावास तेल अवीव लगातार भारतीय नागरिकों की सहायता में जुटा हुआ है. दूतावास ने 24×7 आपातकालीन हेल्पलाइन शुरू की है और रजिस्ट्रेशन अभियान भी चलाया है, ताकि जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके.
भारत के राजदूत जेपी सिंह और उनकी टीम ने हाल ही में इजराइल में रह रहे भारतीय कामगारों और छात्रों के साथ वर्चुअल बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव सहायता का भरोसा दिया.
8 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद से हालात बिगड़ते गए. इसके जवाब में ईरान की कार्रवाई से संघर्ष पूरे खाड़ी क्षेत्र में फैल गया, जिससे ऊर्जा आपूर्ति और क्षेत्रीय स्थिरता पर भी गंभीर असर पड़ा है. नई दिल्ली-तेल अवीव के बीच सीधी उड़ान सेवा इस साल 1 जनवरी को फिर से शुरू की गई थी, जिसमें अत्याधुनिक बोइंग 787