मंगलवार, 13 अक्तू॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

धमतरी में गंगरेल बांध तट पर डूबान प्रभावितों का जल सत्याग्रह

52 गांवों के 300 परिवारों को नहीं मिली जमीन

13 अक्तू॰ 2026 1 व्यू
धमतरी में गंगरेल बांध तट पर डूबान प्रभावितों का जल सत्याग्रह

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में डुबान प्रभावितों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जहां प्रदर्शनकारियों ने गंगरेल बांध तट पर जल सत्याग्रह कर दिया है। साथ ही उन्होंने अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह का भी ऐलान किया है।

 

मामला गंगरेल बांध के डूबान क्षेत्र का है, जहां 52 गांवों की जमीन इस बांध में समा गई थी। उस वक्त शासन ने वादा किया था कि हर प्रभावित परिवार को व्यवस्थापन के लिए जमीन दी जाएगी, लेकिन आरोप है कि 300 से ज्यादा परिवार आज भी दर दर भटकने को मजबूर हैं। हाई कोर्ट ने आदेश भी दे दिया, लेकिन प्रशासन ने आंखों पर पट्टी बांध ली है। आरोप है कि जब हाई कोर्ट का आदेश आ चुका है, तो फिर पालन क्यों नहीं हो रहा। क्या शासन प्रशासन कोर्ट से भी ऊपर हो गया है? आखिर कब तक ये डूब प्रभावित यूं ही भटकते रहेंगे?

 

जल सत्याग्रह और प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच चुका है। इसी के साथ ही ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह का ऐलान भी कर दिया है।